कसौली एक पहाड़ी छावनी शहर है,जो चंडीगढ़ से शिमला के रस्ते पर स्थित है। यह भीड़-भाड़ वाली दुनिया से दूर एक शांतिपूर्ण और प्राकर्तिक जगह है जो आपके मन को शांति प्रदान करेगी। बता दें कि इस क्षेत्र में घने जंगलों में कई तरह की लुप्तप्राय प्रजातियाँ पाई जाती है। भले ही कसौली विशेष आकर्षण या गतिविधियों में आगे नहीं है, लेकिन यहाँ का शांत वातावरण हर किसी को अपनी ओर खींचती है।
Top 10 Famous Places to Visit Near Kasauli
1)- क्राइस्ट चर्च कसौली Christ Church:- इस चर्च का निर्माण 1853 में अंग्रेजों द्वारा दिया गया था। अपनी ग्लास से बनी खिड़कियों की वजह से यह चर्च कसौली में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। जब पर्यटक इस चर्च में जाते हैं तो वो एक अलग ही शांति का अनुभव करते हैं। अगर आप कसौली की यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो एक बार इस चर्च में जरुर जायें।
2)- माल रोड- Mall Road in Kasauli:- मॉल रोड वो जगह है जो इस शहर का मुख्य शॉपिंग बाजार है। इस क्षेत्र में बहुत सारी दुकानें, रेस्तरां और प्रसिद्ध क्लब हैं, जो इसे खरीदारी करने और खाने के लिए एक आदर्श स्थल बनाते हैं। हालांकि कसौली में अधिकांश क्षेत्र ऑफ-बीट हैं लेकिन आप शहर की इस रंगीन जगह की सैर करने के बाद कभी भूल नहीं पाएंगे। शाम के समय यह बाजार अपने जीवंत सर्वश्रेष्ठ स्तर पर होता है।
3)- सनसेट प्वाइंट – Sunset Point in Kasauli:- सनसेट प्वाइंट कसौली का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जो सूर्यास्त के समय लोकप्रिय शांत स्थान है। इस पर्यटन स्थल पर प्रतिदिन भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। सूर्यास्त के समय ये जगह एक शानदार दृश्य दिखाती है, लेकिन अंधेरा या देर शाम होने से पहले इस क्षेत्र को छोड़ना बेहतर होता है क्योंकि रात के समय आपको यहाँ कई सुविधाएं नहीं मिल पाती। अगर आप किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो कम से कम एक बार सनसेट प्वाइंट से आकर्षक नजारों को देखने जरुर जायें।
4)- टिम्बर ट्रेल- Timber Trail Kasauli:- अगर आप कसौली में किसी शांत जगह की तलाश में है तो टिम्बर ट्रेल एक शांत हिल स्टेशन है। यह जगह उन लोगों के बहुत अच्छी है,जो शहर की हलचल भरी जिंदगी के बीच शांति की तलाश कर रहे हैं। यह पर्यटन बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल है जहां के कई देवदार और शंकुधारी पेड़ इसके आकर्षण को बढ़ाते हैं।
5)- मंकी पॉइंट कसौली – Monkey Point Kasauli:- मंकी पॉइंट पूरी घाटी के सबसे आकर्षक दृश्य और हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के मनमोहक दृश्यों को दिखाता है। यह कसौली का सबसे ऊँचा स्थान है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां पर हनुमान जी ने घायल लक्ष्मण के लिए औषधीय जड़ी बूटियों खोज करते समय अपना पैर रखा था। आपको बता दें कि इस जगह पर प्रबंधन और संचालन भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाता है और यहां जाने के लिए आपको एक विशेष परमिट की जरूरत होगी। यहां पहाड़ी के ऊपर हनुमान जी को समर्पित एक छोटा सा मंदिर है जिसके आसपास आपको बहुत सारे बंदर देखने को मिलेंगे।
6)- गोरखा किला- Gurkha Fort Kasauli:- गोरखा किला, गोरखा के साहस और वीरता का प्रतीक है। इस किले का निर्माण 1900 ईस्वी में गोरखा सेना के प्रमुख अमर सिंह थापा द्वारा ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ने के लिए करवाया गया था। यह किला अपने आसपास के जंगलों के साथ मिलकर आश्चर्यजनक दृश्य प्रदान करता है।
Also Read: Top 10 Adventure Places in India
7)- श्री बाबा बालक नाथ मंदिर – Sri Baba Balak Nath Temple Kasauli:- श्री बाबा बालक नाथ मंदिर कसौली के प्रमुख मंदिरों में से एक है हो भगवान शिव के प्रबल अनुयायी बाबा बालक नाथ को समर्पित है। यह मंदिर कसौली से 3 किमी दूर स्थित है जहाँ आप बस या टैक्सी की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं। इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि कि अगर निःसंतान दंपति इस मंदिर में आकर प्रार्थना करते हैं तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।
8)- कृष्ण भवन मंदिर – Krishna Bhavan Mandir:- कृष्ण भवन मंदिर का निर्माण 1926 किया गया था। यह मंदिर यूरोपीय और भारतीय शैली की वास्तुकला का मेल है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है की यह मंदिर एक चर्च की तरह निर्मित है और कसौली के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। हर साल पर्यटकों की भारी संख्या कृष्ण भवन मंदिर के दर्शन करने आते हैं।
9)- गुरुद्वारा श्री गुरु नानकजी कसौली – Gurudwara Shri Guru Nanak Ji Kasauli
गुरुद्वारा श्री गुरु नानकजी एक धार्मिक गुरुद्वारा है जो कसौली का के महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र होने के साथ-साथ पसंदीदा पर्यटन स्थल भी है। इस जगह पर रोज भारी संख्या में लोग आते है इसके साथ रविवार को यहाँ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस गुरुद्वारे में आवास की सुविधा भी है।
10)- कसौली ब्रूअरी – Kasauli Brewer:- इस जगह की जलवायु स्कॉटलैंड से मिलती जुलती है जो इसे बेहद खास बनाती है। कसौली ब्रूअरी भारतीय निर्मित विदेशी शराब और पेय पदार्थों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है जिसको 1820 के दशक में स्थापित किया गया था । यहां शराब की भठ्ठी अपने व्हिस्की और भारतीय शराब के लिए प्रसिद्ध है।
More Stories
How to Plan the Perfect Goa Getaway with a Private Vacation Home
How to Make the Most of a Short Trip to Cairo: A Practical Guide for First-Time Visitors
15 Best Places to Visit in Chikmagalur for an Unforgettable Trip